Please wait we are preparing awesome things...

Sunday, 04 Oct 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
मथुरा में पुलिस का पैदल गश्त अभियान, संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की हुई चेकिंग

मथुरा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा के निर्देशन में जनपद में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने तथा कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा व्यापक पैदल गश्त और चेकिंग अभियान चलाया गया। शनिवार 03 अक्टूबर 2026 को जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में थाना प्रभारियों ने पुलिस बल के साथ अपने-अपने क्षेत्रों में पैदल भ्रमण किया।

इस दौरान पुलिस टीमों ने बाजारों, मुख्य मार्गों, भीड़भाड़ वाले स्थानों, धार्मिक एवं सार्वजनिक स्थलों के आसपास विशेष निगरानी रखी। पुलिसकर्मियों ने संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों को रोककर उनकी चेकिंग की तथा आवश्यक जानकारी जुटाई। वहीं, क्षेत्र में मौजूद लोगों और व्यापारियों से बातचीत कर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर फीडबैक भी लिया गया।

पुलिस की पैदल गश्त के दौरान संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के साथ-साथ असामाजिक तत्वों को कानून व्यवस्था के प्रति कड़ा संदेश दिया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि त्योहारों और आगामी आयोजनों को देखते हुए संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस की मौजूदगी और निगरानी बढ़ाई जा रही है।

मथुरा पुलिस का कहना है कि जनपद में शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखना प्राथमिकता है। किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील भी आमजन से की गई है।

पुलिस द्वारा स्पष्ट किया गया कि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चेकिंग और पैदल गश्त का यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा, ताकि आम नागरिकों में सुरक्षा का भरोसा कायम रहे और असामाजिक तत्वों पर प्रभावी निगरानी रखी जा सके।

Previous News

मुकेश धनगर आगरा जिला कारागार से हुए रिहा - रिहाई के बाद बोले- जनता के हक की आवाज उठाता रहूंगा

Next News

गोविंद नगर पुलिस की कार्रवाई, 215 ग्राम गांजे के साथ युवक गिरफ्तार