Please wait we are preparing awesome things...

Sunday, 04 Oct 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
12 वर्षीय बाल व्यास आस्था किशोरी ने शुरू की पहली श्रीमद्भागवत कथा, संतों ने दिया आशीर्वाद

वृंदावन। कैलाश नगर क्षेत्र में 12 वर्षीय बाल व्यास आस्था किशोरी की पहली श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ हुआ। अपने जन्मदिन के अवसर पर आस्था किशोरी ने कथा वाचन की शुरुआत की। इस दौरान संतों और श्रद्धालुओं ने उन्हें आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कथा शुभारंभ के अवसर पर आस्था किशोरी ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और गुरु अनमोल कृष्ण महाराज के मार्गदर्शन को दिया। उन्होंने कहा कि गुरु और परिवार के सहयोग से उन्हें कथा वाचन के क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिली है।

इस अवसर पर महंत मोहिनी बिहारी शरण महाराज ने बाल व्यास आस्था किशोरी को आशीर्वाद देते हुए कहा कि वह श्रीमद्भागवत कथा के माध्यम से समाज में धर्म, संस्कार और सद्भाव का संदेश पहुंचाएं।

कार्यक्रम में देवाशीष मिश्रा, प्रतीक मिश्रा, सौरभ गौड़ सहित कई संत-महात्मा और श्रद्धालु मौजूद रहे। कथा के शुभारंभ से कैलाश नगर क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना रहा।

Previous News

काकोरी में भीषण सड़क हादसा, दरोगा की मां और ताऊ की मौत; दरोगा समेत 2 घायल

Next News

संदिग्ध परिस्थितियों में 15 वर्षीय किशोर को लगी गोली, पैसे के लेनदेन का बताया जा रहा मामला