Please wait we are preparing awesome things...

Sunday, 04 Oct 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
संदिग्ध परिस्थितियों में 15 वर्षीय किशोर को लगी गोली, पैसे के लेनदेन का बताया जा रहा मामला

नौहझील। थाना नौहझील क्षेत्र के सुहागपुर गांव में शनिवार रात करीब 10:30 बजे उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब 15 वर्षीय किशोर भारत को संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लग गई। गोली किशोर के पैर में लगी, जिसके बाद परिजनों में दहशत फैल गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल किशोर को उपचार के लिए जिला अस्पताल, मथुरा में भर्ती कराया।

घायल किशोर की मां सीमा निवासी सुहागपुर ने गांव के कुछ नामजद लोगों पर आरोप लगाते हुए बताया कि उनके भाई का आरोपियों के साथ पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा है। आरोप है कि इसी विवाद को लेकर आरोपी पक्ष की ओर से गाली-गलौज और धमकी दी जा रही थी।

परिजनों के मुताबिक, शनिवार रात विवाद के दौरान किशोर के मामा के साथ मारपीट की गई। अपने मामा को पिटता देख 15 वर्षीय भारत उन्हें बचाने पहुंचा, तभी आरोपियों द्वारा गोली चलाए जाने का आरोप है। गोली किशोर के पैर में लगने से वह घायल हो गया।

घटना के बाद परिजनों ने पुलिस प्रशासन से मामले की जांच कर न्याय की मांग की है। वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

पुलिस की ओर से प्रारंभिक तौर पर घटना को संदिग्ध बताया गया है। ऐसे में गोली लगने की वास्तविक परिस्थितियां क्या थीं और घटना के पीछे की वजह क्या है, यह पुलिस की जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

Previous News

12 वर्षीय बाल व्यास आस्था किशोरी ने शुरू की पहली श्रीमद्भागवत कथा, संतों ने दिया आशीर्वाद

Next News

मुकेश धनगर आगरा जिला कारागार से हुए रिहा - रिहाई के बाद बोले- जनता के हक की आवाज उठाता रहूंगा