Please wait we are preparing awesome things...

Sunday, 04 Oct 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
काकोरी में भीषण सड़क हादसा, दरोगा की मां और ताऊ की मौत; दरोगा समेत 2 घायल

लखनऊ के काकोरी इलाके में रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। हादसा चकौली अंडरपास के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे खंभे से टकराने के बाद पलट गई।

बताया जा रहा है कि कार में बिजनौर के नाहटौर थाने में तैनात उपनिरीक्षक सोनू निगम अपने परिवार के साथ सवार थे। हादसे में उनकी मां सावित्री देवी और ताऊ शेर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, उपनिरीक्षक सोनू निगम और कार चालक घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

Previous News

चौरासी जैन मंदिर में विमल सागर महामुनिराज की जन्म जयंती एवं क्षमावाणी पर्व धूमधाम से मनाया

Next News

12 वर्षीय बाल व्यास आस्था किशोरी ने शुरू की पहली श्रीमद्भागवत कथा, संतों ने दिया आशीर्वाद