Please wait we are preparing awesome things...

Sunday, 04 Oct 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
चौरासी जैन मंदिर में विमल सागर महामुनिराज की जन्म जयंती एवं क्षमावाणी पर्व धूमधाम से मनाया

मथुरा। श्री चौरासी जैन मंदिर, मथुरा में विमल सागर महामुनिराज की पावन जन्म जयंती एवं क्षमावाणी पर्व श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन आचार्य सुरत्न सागराचार्य महाराज ससंघ के पावन सानिध्य में हुआ। इस अवसर पर मंदिर परिसर में हजारों श्रद्धालु मौजूद रहे।

कार्यक्रम में देश के सुप्रसिद्ध जैन भजन सम्राट रूपेश जैन (इंदौर) ने अपनी सुमधुर और भावपूर्ण भजनों की प्रस्तुति दी। उनके भजनों पर श्रद्धालु भक्ति में झूमते नजर आए। पूरे मंदिर परिसर में भक्ति और आध्यात्मिक उल्लास का माहौल बना रहा। हजारों श्रद्धालुओं ने भजन, नृत्य और धर्मानंद का आनंद लिया।

इस अवसर पर मुख्य आरती का सौभाग्य जैन पंचायत अध्यक्ष संजीव जैन एवं श्रीमती बबीता जैन को प्राप्त हुआ। वहीं पदम चंद्र जैन परिवार, सेठ विजय कुमार एवं सेठ राहुल जैन ने पद प्रक्षालन का पुण्य अर्जित किया।

क्षमावाणी पर्व के अवसर पर श्रद्धालुओं ने एक-दूसरे से “मिच्छामि दुक्कडम्” कहकर जाने-अनजाने में हुई भूलों के लिए क्षमा याचना की। इस दौरान मैत्री, सद्भाव, प्रेम और आत्मशुद्धि का संदेश दिया गया।

आयोजकों ने कहा कि विमल सागर महामुनिराज की जन्म जयंती और क्षमावाणी पर्व का यह आयोजन धर्म, भक्ति, क्षमा और सामाजिक एकता का संदेश लेकर आया। आचार्य सुरत्न सागराचार्य जी महाराज ससंघ के पावन सानिध्य ने आयोजन को आध्यात्मिक गरिमा प्रदान की।

Previous News

नगर निगम और कर्मचारियों के विवाद का असर सड़कों पर, होली गेट समेत प्रमुख इलाकों में बिगड़ी सफाई व्यवस्था

Next News

काकोरी में भीषण सड़क हादसा, दरोगा की मां और ताऊ की मौत; दरोगा समेत 2 घायल