Please wait we are preparing awesome things...

Saturday, 02 May 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
मुड़िया पूर्णिमा मेले 2026 की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक सम्पन्न

गोवर्धन। शनिवार को गोवर्धन तहसील सभागार में आगामी मुड़िया मेले की तैयारियों को लेकर एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में मंडलायुक्त नागेंद्र प्रताप, पुलिस उप महानिरीक्षक शैलेश कुमार पाण्डेय, जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार उपस्थित रहे। बैठक में वर्ष 2026 में आयोजित होने वाले मुड़िया पूर्णिमा मेले की तैयारियों की विभागवार समीक्षा की गई।

इस दौरान विभिन्न विभागों द्वारा की जा रही व्यवस्थाओं जैसे यातायात, सुरक्षा, साफ-सफाई, पेयजल, विद्युत व्यवस्था एवं स्वास्थ्य सेवाओं की प्रगति की जानकारी ली गई।

अधिकारियों ने संबंधित विभागों को सभी आवश्यक तैयारियां समयबद्ध रूप से पूर्ण करने और आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए, ताकि मेले का आयोजन सुचारू एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न कराया जा सके।

Previous News

नौगांव में हैवान बना पिता, दो मासूम बच्चों को जिंदा जलाने की कोशिश

Next News

मांट तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस: 42 शिकायतें दर्ज, 4 का मौके पर निस्तारण