Please wait we are preparing awesome things...

Saturday, 02 May 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
मांट तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस: 42 शिकायतें दर्ज, 4 का मौके पर निस्तारण

मथुरा के मांट तहसील सभागार में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में फरियादी अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। कार्यक्रम की अध्यक्षता एसडीएम दीपिका मेहर ने की, जिन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों की मौजूदगी में एक-एक शिकायत को गंभीरता से सुना।

इस दौरान कुल 42 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें अवैध कब्जा, चकरोड़ विवाद, लेखपाल और पुलिस से जुड़ी समस्याएं प्रमुख रहीं। मौके पर ही 4 शिकायतों का निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष मामलों को संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देशों के साथ सौंप दिया गया।

एसडीएम दीपिका मेहर ने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि सभी शिकायतों का तय समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि किसी भी प्रकार की लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

कार्यक्रम में राजस्व, पुलिस और विकास विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने लोगों को भरोसा दिलाया कि उनकी समस्याओं का निष्पक्ष और शीघ्र समाधान किया जाएगा।

Previous News

मुड़िया पूर्णिमा मेले 2026 की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक सम्पन्न

Next News

गोवर्धन तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस, 100 से ज्यादा शिकायतें दर्ज