Please wait we are preparing awesome things...

Saturday, 02 May 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
नौगांव में हैवान बना पिता, दो मासूम बच्चों को जिंदा जलाने की कोशिश

छतरपुर के नौगांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक पिता ने अपने ही दो मासूम बच्चों को जिंदा जलाने का प्रयास किया। मामला छतरपुर रोड स्थित धर्म कांटा के पास तिवारी मोहल्ले का है। समय रहते पड़ोसियों की सतर्कता से दोनों बच्चों की जान बच गई। दोनों का इलाज नौगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जारी है।

टीकमगढ़ जिले के पलेरा थाना क्षेत्र निवासी राघवेंद्र तिवारी अपनी पत्नी और बच्चों के साथ किराए के मकान में रह रहा था। उसकी पत्नी सुबह मायके गई थी।

शाम को राघवेंद्र अपने 8 वर्षीय बेटे जय तिवारी और 5 वर्षीय बेटी हर्षामणि को घर ले गया। पत्नी ने फोन किया तो बच्चों की चीखें सुनाई दीं। इसी दौरान पड़ोसियों ने घर से धुआं निकलता देखा और दरवाजा खोलकर बच्चों को बाहर निकाला। पुलिस ने आरोपी पिता को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।

Previous News

झोलाछाप डॉक्टर के ऑपरेशन से प्रसूता की मौत, सील तोड़कर चल रहा था अस्पताल, संचालक दंपती फरार

Next News

मुड़िया पूर्णिमा मेले 2026 की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक सम्पन्न