Please wait we are preparing awesome things...

Saturday, 02 May 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
झोलाछाप डॉक्टर के ऑपरेशन से प्रसूता की मौत, सील तोड़कर चल रहा था अस्पताल, संचालक दंपती फरार

मुरादाबाद के थाना मैनाठेर क्षेत्र के ग्राम महमूदपुर माफी में अवैध रूप से संचालित चिराग हॉस्पिटल में प्रसव के दौरान एक महिला की मौत का गंभीर मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, मिलक निवासी पुष्पेंद्र अपनी पत्नी स्वाति को डिलीवरी के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे थे।

परिजनों का आरोप है कि अस्पताल संचालक अंकित और उसकी पत्नी शशि सागर ने बिना वैध डिग्री के ऑपरेशन किया, जिसके बाद प्रसूता की हालत बिगड़ गई और कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया।

बताया जा रहा है कि स्वास्थ्य विभाग ने चार महीने पहले इस अस्पताल को अवैध संचालन के चलते सील किया था, लेकिन संचालकों ने सील तोड़कर दोबारा अस्पताल शुरू कर दिया। मामले की सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग ने एक बार फिर अस्पताल को सील कर दिया है।

वहीं, पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।

Previous News

पुलिस ने एक दर्जन चोरी की बाइकों समेत 3 चोर किए गिरफ्तार

Next News

नौगांव में हैवान बना पिता, दो मासूम बच्चों को जिंदा जलाने की कोशिश