Please wait we are preparing awesome things...

Wednesday, 23 Sep 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
थाना जमुनापार पुलिस की मिशन शक्ति टीम ने महिलाओं को किया जागरूक

उत्तर प्रदेश सरकार के महत्वाकांक्षी अभियान मिशन शक्ति फेज-5.0 (द्वितीय चरण) के तहत थाना जमुनापार पुलिस ने महिला सशक्तिकरण एवं सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा के निर्देशन में मिशन शक्ति टीम ने महिलाओं और बालिकाओं को आत्मरक्षा, गुड टच-बैड टच तथा महिला अधिकारों की जानकारी दी।

अभियान के दौरान पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों, बसों और रास्तों में छेड़खानी या उत्पीड़न की किसी भी घटना पर डरने के बजाय तुरंत 1090 वीमेन पावर लाइन या नजदीकी थाने में शिकायत दर्ज कराने के लिए प्रेरित किया। साथ ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे व्हाट्सएप, फेसबुक, इंस्टाग्राम और एक्स का सुरक्षित एवं जिम्मेदारी से उपयोग करने के बारे में भी जागरूक किया गया।

पुलिस टीम ने महिलाओं को यातायात नियमों का पालन करने और अपने परिवार व आसपास के लोगों को भी सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने की अपील की।

प्रमुख हेल्पलाइन नंबर

  • 1076 – मुख्यमंत्री हेल्पलाइन

  • 1090 – वीमेन पावर लाइन

  • 181 – महिला हेल्पलाइन

  • 112 – पुलिस आपातकालीन सेवा

  • 108 – एम्बुलेंस सेवा

  • 102 – गर्भवती महिलाओं व नवजात शिशुओं हेतु एम्बुलेंस

  • 1098 – चाइल्ड हेल्पलाइन

  • 101 – अग्निशमन सेवा

  • 1930 – साइबर हेल्पलाइन

पुलिस ने कहा कि महिला सुरक्षा से जुड़े मामलों में तुरंत शिकायत करना ही सबसे प्रभावी कदम है।

Previous News

बलदेव पुलिस ने महिलाओं को किया जागरूक

Next News

वृंदावन में स्वर्ण जयंती महोत्सव: कथा-प्रवचनों से भक्तिमय हुआ माहौल, गूंजे जन्मोत्सव के जयकारे