Please wait we are preparing awesome things...

Wednesday, 23 Sep 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
बलदेव पुलिस ने महिलाओं को किया जागरूक

मिशन शक्ति फेज-5.0 के द्वितीय चरण के तहत थाना बलदेव पुलिस ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में महिला सशक्तिकरण एवं जागरूकता अभियान चलाया। अभियान के दौरान महिलाओं और बालिकाओं को आत्मरक्षा, गुड टच-बैड टच तथा महिला अधिकारों की जानकारी दी गई।

पुलिस टीम ने सार्वजनिक स्थानों पर छेड़छाड़ की घटनाओं में बिना डरे तत्काल 1090 वीमेन पावर लाइन या नजदीकी थाने में शिकायत दर्ज कराने के लिए प्रेरित किया। साथ ही व्हाट्सएप, फेसबुक, इंस्टाग्राम और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का सुरक्षित एवं जिम्मेदारी से उपयोग करने के बारे में भी जागरूक किया गया।

इसके अलावा महिलाओं को यातायात नियमों का पालन करने और अपने परिवार व आसपास के लोगों को भी जागरूक करने का संदेश दिया गया। अभियान में 1076, 1090, 181, 112, 102, 108, 1098, 101 और 1930 सहित विभिन्न आपातकालीन हेल्पलाइन नंबरों की विस्तृत जानकारी भी साझा की गई।

Previous News

कोसीकलां में नौकरी से लौट रहे युवक पर जानलेवा हमला, हालत गंभीर

Next News

थाना जमुनापार पुलिस की मिशन शक्ति टीम ने महिलाओं को किया जागरूक