Please wait we are preparing awesome things...

Sunday, 20 Sep 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
छाता के बाद अब मथुरा में धरना: राधारानी की कसम खाकर महिला ने त्यागा अन्न, पालीखेड़ा में उबाल

छाता के बाद अब मथुरा के पालीखेड़ा गांव में भी ग्रामीणों का आक्रोश खुलकर सामने आ गया है। अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठी एक महिला ने राधारानी की कसम खाकर अन्न त्यागने का ऐलान कर दिया, जिसके बाद धरना स्थल पर तनावपूर्ण माहौल बन गया।

ग्रामीणों का आरोप है कि लंबे समय से उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया जा रहा है। कई बार प्रशासन से शिकायत और मांग पत्र देने के बावजूद कार्रवाई न होने से लोगों में भारी नाराजगी है। इसी के विरोध में पालीखेड़ा के ग्रामीण धरने पर बैठे हैं।

धरने के दौरान एक महिला ने सभी के सामने राधारानी की कसम खाते हुए अन्न ग्रहण न करने की घोषणा की। महिला के इस फैसले के बाद ग्रामीणों ने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और जल्द समाधान की मांग की।

ग्रामीणों का कहना है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। वहीं प्रशासनिक अधिकारियों से वार्ता की कोशिशें भी जारी हैं।

Previous News

थाना जैत पुलिस ने अवैध तमंचे के साथ युवक को दबोचा

Next News

दंगल मेले में युवक की गोली मारकर हत्या, दो साल पुरानी रंजिश बनी वजह