Please wait we are preparing awesome things...

Sunday, 20 Sep 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
थाना जैत पुलिस ने अवैध तमंचे के साथ युवक को दबोचा

थाना जैत पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान एक युवक को अवैध तमंचा और .315 बोर के कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के विरुद्ध शस्त्र अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की गई है।

पुलिस के अनुसार, रविवार दोपहर 12:03 बजे श्री वेदमाता गायत्री मंदिर से करीब 100 मीटर पहले थाना जैत क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम ने एक युवक को रोककर तलाशी ली, जिसके कब्जे से एक अवैध .315 बोर का तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान मनीष (22) पुत्र उदय चंद, निवासी कुम्हार मोहल्ला, थाना जैत, जनपद मथुरा के रूप में हुई है।

पुलिस ने बरामदगी के आधार पर मु.अ.सं. 632/2026 के तहत धारा 3/25 शस्त्र अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर आरोपी के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Previous News

कार पंक्चर होने पर सड़क पर खड़े दो सगे भाइयों को कैंटर ने कुचला, मौत

Next News

छाता के बाद अब मथुरा में धरना: राधारानी की कसम खाकर महिला ने त्यागा अन्न, पालीखेड़ा में उबाल