Please wait we are preparing awesome things...

Sunday, 20 Sep 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
कार पंक्चर होने पर सड़क पर खड़े दो सगे भाइयों को कैंटर ने कुचला, मौत

यमुना एक्सप्रेसवे पर कासना मोड़ (बाजना कट) के पास देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में मंदिर दर्शन के लिए जा रहे दो सगे भाइयों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

जानकारी के अनुसार, बागपत के खिनौड़ा गांव निवासी योगेंद्र राणा (50) और हरिपाल (42) कार से मथुरा दर्शन के लिए आ रहे थे। रात करीब 2:00 से 2:30 बजे के बीच उनकी कार का टायर अचानक पंक्चर हो गया। चालक ने वाहन को एक्सप्रेसवे के किनारे खड़ा कर जैक और स्टेपनी निकालनी शुरू की, जबकि दोनों भाई सड़क किनारे खड़े हो गए।

इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आए एक कैंटर ने दोनों भाइयों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे के बाद कैंटर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस और यमुना एक्सप्रेसवे गश्ती दल मौके पर पहुंचा, शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा तथा कैंटर को जब्त कर लिया।

पुलिस ने परिजनों की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है।

 
Previous News

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजी राधाष्टमी, ब्रज संगीत विद्यापीठ में झूमे दर्शक

Next News

थाना जैत पुलिस ने अवैध तमंचे के साथ युवक को दबोचा