Please wait we are preparing awesome things...

Sunday, 20 Sep 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
दंगल मेले में युवक की गोली मारकर हत्या, दो साल पुरानी रंजिश बनी वजह

मांट (मथुरा): नौहझील थाना क्षेत्र के गांव मुड़लिया में रविवार देर शाम दंगल मेले के दौरान एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद मेले में अफरा-तफरी मच गई और लोगों में दहशत फैल गई।

मृतक की पहचान रमनी पुत्र हरिचंद निवासी मुड़लिया के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हमलावरों ने रमनी के सिर और छाती में करीब चार गोलियां मारीं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक रमनी और गांव के ही सतेंद्र पुत्र जहान सिंह के बीच करीब दो वर्ष से विवाद चला आ रहा था। बताया जा रहा है कि रमनी, सतेंद्र की पत्नी को अपने साथ ले गया था। महिला के दो छोटे बच्चे भी हैं, जिसके बाद से दोनों पक्षों में रंजिश बनी हुई थी।

रविवार को गांव मुड़लिया में दंगल मेले का आयोजन चल रहा था। इसी दौरान वाजना मार्ग पर मेले के बीच रमनी पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी गई। गोली चलने की आवाज से मेले में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई और लोग इधर-उधर भागने लगे।

सूचना मिलते ही नौहझील पुलिस और अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

Previous News

छाता के बाद अब मथुरा में धरना: राधारानी की कसम खाकर महिला ने त्यागा अन्न, पालीखेड़ा में उबाल