Please wait we are preparing awesome things...

Thursday, 30 Apr 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
बिजली बिल, नशा और जलभराव से परेशान लोग, भाकियू ने DM को सौंपा ज्ञापन
भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) की ओर से नरौली वार्ड नंबर 1 की विभिन्न समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया। संगठन की अध्यक्ष मीना ठाकुर ने जलभराव, बढ़ते नशे के प्रचलन और बिजली बिल में अनियमितताओं पर जल्द समाधान की मांग की।

उन्होंने बताया कि नल की समस्या के कारण सड़कों पर जलभराव बना रहता है, जिससे आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। साथ ही बच्चों में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति और स्कूलों के आसपास नशीले पदार्थों की बिक्री पर भी चिंता जताई गई।

इसके अलावा स्मार्ट मीटर लागू होने के बावजूद भारी बिजली बिल और लगातार बिजली कटौती को लेकर लोगों में आक्रोश है। भाकियू ने प्रशासन से सभी समस्याओं पर शीघ्र और ठोस कार्रवाई करने की मांग की है।

Previous News

मथुरा के नटवर नगर में जलभराव से हाहाकार, परेशान लोगों ने DM को सौंपा ज्ञापन

Next News

शराब में सल्फास देकर दामाद की हत्या, पुलिस ने पत्नी और ससुर को भेजा जेल