Please wait we are preparing awesome things...

Thursday, 30 Apr 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
शराब में सल्फास देकर दामाद की हत्या, पुलिस ने पत्नी और ससुर को भेजा जेल

आगरा के ट्रांस यमुना थाना क्षेत्र में जन्मदिन की पार्टी के दौरान एक युवक की साजिशन हत्या का मामला सामने आया है। आरोप है कि युवक की पत्नी और ससुर ने मिलकर शराब में जहर (सल्फास) मिलाकर उसे पिला दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

शुरुआत में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका, लेकिन विसरा जांच के लिए भेजे गए सैंपल की एफएसएल रिपोर्ट में जहर से मौत की पुष्टि हुई। मृतक के परिजनों ने पहले ही हत्या की आशंका जताते हुए कोर्ट का रुख किया था, जिसके बाद मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

पुलिस जांच में सामने आया कि पति-पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था, जिसके चलते यह साजिश रची गई। Syed Ali Abbas के अनुसार, दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। मामले में आगे की जांच जारी है।

Previous News

बिजली बिल, नशा और जलभराव से परेशान लोग, भाकियू ने DM को सौंपा ज्ञापन

Next News

तेज रफ्तार का कहर: मैक्स गाड़ी ने दो बाइकों को मारी टक्कर, 4 घायल