Please wait we are preparing awesome things...

Thursday, 30 Apr 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
मथुरा जंक्शन से भूतेश्वर तक निरीक्षण, सफाई और सुविधाओं पर जीएम की नजर

उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक Naresh Pal Singh ने गुरुवार को मथुरा क्षेत्र के बाद, भूतेश्वर और मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशनों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने रेलवे द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यों और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण की शुरुआत बाद रेलवे स्टेशन से हुई, जहां कुछ दिन पूर्व पैनल बॉक्स में हुई आगजनी की घटना की बारीकी से जांच की गई। इसके बाद जीएम भूतेश्वर स्टेशन पहुंचे और वहां बन रहे अंडरपास का निरीक्षण किया।

इसके उपरांत मथुरा जंक्शन पहुंचकर प्लेटफॉर्म नंबर 1 से 8 तक साफ-सफाई, शौचालय, कैंटीन और अन्य यात्री सुविधाओं की समीक्षा की गई। साथ ही सेकंड एंट्री गेट, पार्किंग और सर्कुलेटिंग एरिया सहित विभिन्न व्यवस्थाओं को भी परखा गया।

इस दौरान डीआरएम आगरा गगन गोयल, स्टेशन डायरेक्टर आनंद प्रकाश श्रीवास्तव, आरपीएफ और रेलवे विभाग के अन्य अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों के अनुसार, निरीक्षण का उद्देश्य चल रहे विकास कार्यों की प्रगति और यात्री सुविधाओं को बेहतर बनाना है।

Previous News

मथुरा-वृंदावन को पॉलिथीन मुक्त बनाने की मुहिम तेज, हजारों का जुर्माना

Next News

मथुरा के नटवर नगर में जलभराव से हाहाकार, परेशान लोगों ने DM को सौंपा ज्ञापन