Please wait we are preparing awesome things...

Wednesday, 16 Sep 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
ग्रोइंग सोल किड्ज़ गुरुकुल के गणेश उत्सव में जरूरतमंद बच्चों को बांटी गई शैक्षणिक सामग्री

ग्रोइंग सोल किड्ज़ गुरुकुल, मथुरा में आयोजित 16वें गणेश उत्सव के तहत भक्ति, संस्कृति और सामाजिक सेवा का प्रेरणादायी कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के अभिभावकों, विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के सहयोग से परिंदे फाउंडेशन द्वारा संचालित आधारशिला निःशुल्क पाठशाला के जरूरतमंद बच्चों को वस्त्र, भोजन, पुस्तकें, शैक्षणिक सामग्री तथा दैनिक उपयोग की आवश्यक वस्तुएँ वितरित की गईं।

विद्यालय के विद्यार्थियों ने स्वयं आगे बढ़कर बच्चों को सामग्री भेंट की और उनके साथ समय बिताते हुए “सेवा ही सच्ची पूजा है” का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों के चेहरों पर खुशी और उत्साह देखने लायक था।

परिंदे फाउंडेशन की संस्थापिका एवं विद्यालय की निदेशिका डॉ. सोनिका शर्मा ने बताया कि गणेश उत्सव के अवसर पर यह सेवा अभियान प्रतिवर्ष आयोजित किया जाता है। इसका उद्देश्य बच्चों में शिक्षा के साथ सेवा, संवेदना और सामाजिक जिम्मेदारी के संस्कार विकसित करना है।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. अनिल वाजपेयी (प्राचार्य, अमरनाथ गर्ल्स डिग्री कॉलेज) एवं श्रीमती मीता वाजपेयी ने हाईस्कूल परीक्षा में बिना ट्यूशन 94% अंक प्राप्त करने वाली छात्रा अर्पिता को सम्मानित किया तथा उसकी आगे की शिक्षा के लिए अमरनाथ गर्ल्स डिग्री कॉलेज में निःशुल्क प्रवेश देने का आश्वासन दिया।

अतिथियों ने परिंदे फाउंडेशन द्वारा आधारशिला निःशुल्क पाठशाला के माध्यम से जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के प्रयासों की सराहना की। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के शिक्षकों और अभिभावकों का विशेष योगदान रहा।

Previous News

सुरीर पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार

Next News

जैत पुलिस ने जनता के सहयोग से दो मोबाइल चोर दबोचे, चोरी के 2 फोन बरामद