Please wait we are preparing awesome things...

Wednesday, 16 Sep 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
सुरीर पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार

थाना सुरीर पुलिस ने दुष्कर्म से संबंधित एक दर्ज मुकदमे में वांछित चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी को बुधवार तड़के थाना गेट के सामने से हिरासत में लिया गया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान सुनील (33 वर्ष) पुत्र जुगल किशोर, निवासी नगला मौजी, थाना सुरीर, जनपद मथुरा के रूप में हुई है।

पुलिस के मुताबिक आरोपी मु.अ.सं. 154/2026 में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं 64, 123, 333, 351(2) एवं 351(3) के तहत दर्ज मामले में वांछित था। गिरफ्तारी के बाद आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Previous News

महावन पुलिस ने चोरी का किया खुलासा, कार समेत लाखों का सामान बरामद

Next News

ग्रोइंग सोल किड्ज़ गुरुकुल के गणेश उत्सव में जरूरतमंद बच्चों को बांटी गई शैक्षणिक सामग्री