Please wait we are preparing awesome things...

Wednesday, 16 Sep 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
मथुरा में 17 सितंबर से 'सेवा संकल्प अभियान': 5 लाख दीपों से जगमगाएंगे धार्मिक स्थल, जलाया जाएगा 'आशीर्वाद का दीया'

मथुरा में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक 'सेवा, सुशासन और जनकल्याण' की थीम पर विशेष 'सेवा संकल्प अभियान' चलाया जाएगा। इस अभियान के तहत 17 सितंबर को 'सेवा दिवस-आशीर्वाद का दीया' कार्यक्रम का आयोजन होगा, जिसमें जनपदभर में करीब 5 लाख दीप प्रज्ज्वलित करने का लक्ष्य रखा गया है।

कार्यक्रम के दौरान यमुना नदी के बंगाली घाट से विश्राम घाट तक दीप प्रज्ज्वलित किए जाएंगे। इसके साथ ही वृंदावन, गोवर्धन, बरसाना, नंदगांव और गोकुल सहित जिले के प्रमुख धार्मिक स्थलों को भी दीपों की रोशनी से रोशन किया जाएगा। इस अवसर पर केंद्र और प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के लगभग 3.50 लाख लाभार्थी परिवार शाम 7 बजे अपने-अपने घरों में 'आशीर्वाद का दीया' जलाएंगे।

इस माह भर चलने वाले अभियान के अंतर्गत रक्तदान, स्वास्थ्य शिविर, वृक्षारोपण, स्वच्छता अभियान, रोजगार मेला और नशामुक्ति अभियान जैसी गतिविधियां भी आयोजित की जाएंगी। तय कार्यक्रम के अनुसार, 21 से 27 सितंबर तक विकासखंड स्तर पर सेवा शिविरों का आयोजन किया जाएगा। वहीं, 28 से 30 सितंबर तक जिले के 2363 आंगनबाड़ी केंद्रों पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे। जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि अभियान से जुड़ी समस्त तैयारियां समय से पूरी कर ली जाएं।

Previous News

मथुरा: पूर्व सांसद विनय कटियार ने स्वामी राधा प्रसाद देव जू महाराज से लिया आशीर्वाद, धार्मिक व सांस्कृतिक विषयों पर हुई चर्चा

Next News

वृंदावन में 20 सितंबर से सजेगी शास्त्रीय संगीत की महफिल, दिग्गज कलाकारों को मिलेगा 'स्वामी हरिदास संगीत कला रत्न सम्मान'