Please wait we are preparing awesome things...

Wednesday, 16 Sep 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
वृंदावन में 20 सितंबर से सजेगी शास्त्रीय संगीत की महफिल, दिग्गज कलाकारों को मिलेगा 'स्वामी हरिदास संगीत कला रत्न सम्मान'

वृंदावन स्थित ठाकुर श्री राधा स्नेह बिहारी जी मंदिर में आगामी 20 और 21 सितंबर को दो दिवसीय 'अखिल भारतीय श्री स्वामी हरिदास संगीत सम्मेलन' एवं 'स्वामी हरिदास संगीत कला रत्न सम्मान समारोह' का भव्य आयोजन किया जाएगा। अखिल भारतीय श्री स्वामी हरिदास संगीत सम्मेलन एवं सांस्कृतिक संस्थान के तत्वावधान में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में देश के कई दिग्गज शास्त्रीय कलाकार अपनी कलात्मक प्रस्तुतियां ठाकुर जी के चरणों में अर्पित करेंगे। इस दो दिवसीय समारोह में मुख्य रूप से ध्रुपद गायन, कथक नृत्य और बांसुरी वादन की महफिल सजेगी।

संस्था के अध्यक्ष करन कृष्ण गोस्वामी के अनुसार, भारतीय शास्त्रीय संगीत परंपरा को समृद्ध और सशक्त करने वाले देश के सभी प्रमुख दिग्गज कलाकारों को 'श्री स्वामी हरिदास संगीत कला रत्न सम्मान' से नवाजा जाएगा।

वहीं, संस्था के उपाध्यक्ष पंडित बिहारी लाल वशिष्ठ ने बताया कि यह आयोजन महान संगीत साधक व ठाकुर बांके बिहारी जी के प्राकट्यकर्ता स्वामी श्री हरिदास जी महाराज के आविर्भावोत्सव के शुभ उपलक्ष्य में किया जा रहा है। इस दौरान शास्त्रीय संगीत और नृत्य के माध्यम से स्वामी जी के प्रति संगीतमय समर्पण व्यक्त किया जाएगा। (रिपोर्ट: राहुल ठाकुर)

Previous News

मथुरा में 17 सितंबर से 'सेवा संकल्प अभियान': 5 लाख दीपों से जगमगाएंगे धार्मिक स्थल, जलाया जाएगा 'आशीर्वाद का दीया'

Next News

आगरा-दिल्ली हाईवे पर दर्दनाक हादसा: वृंदावन दर्शन करने जा रहीं मोनिका वार्ष्णेय की मौत, परिवार में मचा कोहराम