मथुरा। राज्यसभा के पूर्व सांसद एवं वरिष्ठ नेता विनय कटियार ने आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी राधा प्रसाद देव जू महाराज के आश्रम पहुंचकर उनसे एक औपचारिक शिष्टाचार भेंट की। आश्रम में हुई इस विशेष मुलाकात के दौरान पूर्व सांसद विनय कटियार ने महाराज श्री का मार्गदर्शन प्राप्त किया तथा उनसे आशीर्वाद लिया।
अपने इस आश्रम प्रवास के दौरान पूर्व सांसद कटियार ने महाराज श्री द्वारा रचित विभिन्न प्रकार के आध्यात्मिक एवं साहित्यिक ग्रंथों का अत्यंत गहन अवलोकन किया। ग्रंथों का अवलोकन करने के बाद उन्होंने सनातन धर्म तथा साहित्य के प्रचार-प्रसार के क्षेत्र में स्वामी राधा प्रसाद देव जू महाराज द्वारा दिए जा रहे महत्वपूर्ण योगदान की मुक्त कंठ से सराहना की।
इस शिष्टाचार भेंट के दौरान दोनों प्रमुख दिग्गजों के बीच धार्मिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक विषयों पर अत्यंत सार्थक और गहन चर्चा भी हुई। मुलाकात के समापन पर महाराज श्री ने पूर्व सांसद विनय कटियार को अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया तथा आशीर्वाद स्वरूप अपना स्वलिखित साहित्य भेंट किया।