मथुरा। वरिष्ठ सिविल अधिवक्ता श्री गोपाल खंडेलवाल के चैंबर पर सोमवार को जूनियर अधिवक्ता देव दीक्षित की बैंड सेरेमनी का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में वरिष्ठ और कनिष्ठ अधिवक्ताओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान सभी अधिवक्ताओं ने देव दीक्षित को अधिवक्ता के रूप में अपनी नई जिम्मेदारी की शुरुआत करने पर ढेरों शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
आयोजन में वरिष्ठ अधिवक्ता उमाकांत चतुर्वेदी, महेश चतुर्वेदी, मुकेश खंडेलवाल, बार अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह, सचिव मनोज शर्मा, संजय गौड़ डीजीसी सिविल, विजेंद्र वैदिक एडीजीसी सिविल, प्रभुदयाल सैनी एडीजीसी सिविल, अमित गोस्वामी, गिरधारी लाल दुबे, विंग कमांडर शालिनी चौधरी, जीपी निगम, सुशील शर्मा, गोपाल शर्मा, अरविंद सिंह एडीजीसी क्राइम सहित सैकड़ों की संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।
इस अवसर पर मौजूद सभी वरिष्ठ और कनिष्ठ वकीलों ने देव दीक्षित के सफल अधिवक्ता जीवन की कामना की। अधिवक्ता के रूप में नई भूमिका मिलने पर देव दीक्षित को सभी का स्नेह और मार्गदर्शन मिला। उपस्थित अधिवक्ताओं ने उनके वकालत के क्षेत्र में उज्ज्वल भविष्य और सफलता के लिए शुभकामनाएं व्यक्त कीं।