Please wait we are preparing awesome things...

Wednesday, 16 Sep 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
मिशन शक्ति अभियान के तहत थाना शेरगढ़ पुलिस ने महिलाओं को किया जागरूक

मिशन शक्ति फेज-5.0 के द्वितीय चरण के तहत बुधवार, 16 सितंबर 2026 को थाना शेरगढ़ की मिशन शक्ति पुलिस टीम द्वारा महिला सशक्तिकरण एवं जागरूकता अभियान चलाया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा के निर्देशन में टीम ने महिलाओं एवं बालिकाओं को आत्मरक्षा, गुड टच-बैड टच, महिला अधिकारों तथा महिला संबंधी अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक किया।

पुलिस टीम ने महिलाओं एवं बालिकाओं को बताया कि बस, रास्ते अथवा सार्वजनिक स्थानों पर मनचलों एवं शोहदों द्वारा छेड़खानी की घटना होने पर डरने के बजाय तत्काल पुलिस की मदद लें। ऐसी स्थिति में 1090 वीमेन पावर लाइन पर सूचना देने के साथ ही नजदीकी थाने पर पहुंचकर एफआईआर दर्ज कराने के लिए जागरूक किया गया।

अभियान के दौरान सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म व्हाट्सऐप, एक्स (ट्विटर), फेसबुक एवं इंस्टाग्राम का सावधानीपूर्वक इस्तेमाल करने की सलाह दी गई। साथ ही महिलाओं एवं बालिकाओं को यातायात नियमों की जानकारी देते हुए स्वयं नियमों का पालन करने और अपने परिवार व आसपास के लोगों को भी यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए प्रेरित किया गया।

महिला सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस टीम ने विभिन्न महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी दी। इनमें 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 1090 वीमेन पावर लाइन, 181 महिला हेल्पलाइन, 112 पुलिस आपातकालीन सेवा, 102 एवं 108 एंबुलेंस सेवा, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन, 101 अग्निशमन सेवा तथा 1930 साइबर हेल्पलाइन शामिल हैं।

पुलिस टीम ने महिलाओं एवं बालिकाओं से अपील की कि किसी भी प्रकार की समस्या या उत्पीड़न की स्थिति में घबराएं नहीं और तत्काल संबंधित हेल्पलाइन नंबर अथवा पुलिस से संपर्क करें।

Previous News

मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं और बालिकाओं को किया जागरूक

Next News

मिशन शक्ति अभियान के तहत सुरीर पुलिस ने महिलाओं एवं बालिकाओं को किया जागरूक