Please wait we are preparing awesome things...

Wednesday, 16 Sep 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
वृद्ध महिला हत्याकांड के वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी पर पुलिसकर्मियों को मिला प्रशस्ति पत्र

थाना बलदेव क्षेत्र में 80 वर्षीय वृद्ध महिला की हत्या के मामले में वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी और उसके कब्जे से आभूषण व अवैध हथियार बरामद करने में सफलता हासिल करने वाली पुलिस टीम को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

दिनांक 15 सितंबर 2026 को पुण्डरीकाक्ष सभागार, थाना पर्यटन वृंदावन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा द्वारा पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को उनकी उत्कृष्ट कर्तव्यपरायणता, पूर्ण मनोयोग और प्रतिबद्धता के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।

पुलिस के अनुसार, थाना बलदेव पर पंजीकृत मु0अ0सं0 269/26, धारा 103(1)/315/317(2) के तहत दर्ज मामले में वांछित अभियुक्त रमन उर्फ रमन बिहारी पुत्र हरीबाबू को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 जोड़ी टूटे हुए कान के टॉप्स (पीली धातु), 01 जोड़ी पायल (सफेद धातु), 01 अवैध तमंचा .315 बोर तथा 01 जिंदा कारतूस बरामद किया गया।

इस कार्रवाई में थाना बलदेव एवं स्वाट टीम के पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। सफल कार्रवाई के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने पुलिस टीम के सदस्यों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

सम्मानित पुलिसकर्मी—

  1. उपनिरीक्षक अभय कुमार शर्मा — थानाध्यक्ष, बलदेव

  2. उपनिरीक्षक महावीर सिंह — प्रभारी, स्वाट टीम

  3. उपनिरीक्षक अमित कुमार राय — थाना बलदेव

  4. हेड कांस्टेबल संजय सिंह — थाना बलदेव

  5. हेड कांस्टेबल दुर्विजय सिंह — स्वाट टीम

  6. हेड कांस्टेबल हरिजेन्द्र सिंह — स्वाट टीम

  7. हेड कांस्टेबल अखिल प्रताप — स्वाट टीम

  8. कांस्टेबल योगेश कुमार — स्वाट टीम

  9. कांस्टेबल सुनील कुमार — स्वाट टीम

  10. कांस्टेबल आशुतोष — स्वाट टीम

  11. कांस्टेबल चालक रामपाल — स्वाट टीम

Previous News

मथुरा में अपराध समीक्षा गोष्ठी आयोजित, लंबित मामलों के SSP ने दिए शीघ्र निस्तारण के निर्देश

Next News

मंडलायुक्त नगेंद्र प्रताप ने देखीं मनोहारी कलाकृतियां , चित्रकारों से किया संवाद