वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद मथुरा द्वारा 15 सितंबर 2026 को पुण्डरीकाक्ष सभागार, थाना पर्यटन वृंदावन में अपराध समीक्षा गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों ने प्रतिभाग किया।
बैठक के दौरान जनपद में अपराध की स्थिति, लंबित विवेचनाओं, शिकायतों एवं प्रार्थना पत्रों के निस्तारण सहित विभिन्न बिंदुओं पर समीक्षा की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने सभी संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध एवं निष्पक्ष तरीके से लंबित विवेचनाओं, शिकायतों और प्रार्थना पत्रों का निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
इसके साथ ही आगामी आयोजनों के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने, अपराध एवं अपराधियों पर कड़ी निगरानी रखते हुए प्रभावी नियंत्रण करने तथा जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में सतर्कता बढ़ाने और कानून-व्यवस्था से जुड़े मामलों में तत्परता के साथ कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।