आगामी राधाष्टमी के मद्देनजर कस्बा बरसाना में पुलिस अधिकारियों ने सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। में अपर पुलिस महानिदेशक आगरा जोन आगरा, पुलिस उपमहानिरीक्षक आगरा परिक्षेत्र आगरा तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा ने संयुक्त रूप से प्रमुख मार्गों, मंदिर परिक्रमा मार्ग और संवेदनशील स्थलों का बारीकी से जायजा लिया।
राधाष्टमी पर्व के दौरान बरसाना में लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए अधिकारियों ने श्रद्धालुओं की सुविधा, सुगम आवागमन तथा सुरक्षित दर्शन सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान भीड़ नियंत्रण, यातायात व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंध और संवेदनशील स्थानों पर पुलिस की मौजूदगी को लेकर विशेष ध्यान दिया गया। अधिकारियों ने पुलिस बल के साथ कस्बे में पैदल गश्त भी की और मौके पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
अधिकारियों ने निर्देशित किया कि राधाष्टमी उत्सव के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में प्रभावी सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।