चारधाम चौकी के पास कच्चे रास्ते से हुई गिरफ्तारी, प्रयागराज निवासी 22 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार
जनपद में नशे के कारोबारियों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत थाना जैत पुलिस ने एक युवक को 491 ग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की गई है।
पुलिस के अनुसार 14 सितंबर की रात करीब 8:15 बजे चौकी चारधाम से अल्लेपुर जाने वाले कच्चे रास्ते पर चेकिंग के दौरान कार्तिक पुत्र सुरेश (22 वर्ष) निवासी ग्राम भदेली, थाना हडिया, जनपद प्रयागराज को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 491 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ।
बरामदगी के आधार पर थाना जैत में मु.अ.सं. 621/2026 के तहत धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस टीम
थानाध्यक्ष सोनू कुमार, उपनिरीक्षक मनोज कुमार, हेड कांस्टेबल विजेंद्र मोहन एवं कांस्टेबल अतुल यादव की टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया।