Please wait we are preparing awesome things...

Tuesday, 15 Sep 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
ऑपरेशन प्रहार: जैत पुलिस ने 491 ग्राम अवैध गांजे के साथ तस्कर को दबोचा

मथुरा पुलिस के ऑपरेशन प्रहार के तहत नशे के कारोबारियों पर लगातार शिकंजा कस रहा है। थाना जैत पुलिस ने चारधाम चौकी क्षेत्र से एक युवक को 491 ग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

जनपद में अवैध मादक पदार्थों की बिक्री के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना जैत पुलिस ने 14 सितंबर की रात करीब 8:15 बजे कार्रवाई की। पुलिस ने चारधाम चौकी से अल्लेपुर जाने वाले कच्चे रास्ते पर घेराबंदी कर आरोपी कार्तिक पुत्र सुरेश को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपी प्रयागराज जिले के हडिया थाना क्षेत्र के ग्राम भदेली का निवासी है। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 491 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। बरामदगी के आधार पर थाना जैत में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई की गई है।

थानाध्यक्ष सोनू कुमार के नेतृत्व में उपनिरीक्षक मनोज कुमार, हेड कांस्टेबल विजेंद्र मोहन एवं कांस्टेबल अतुल यादव की टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस का कहना है कि ऑपरेशन प्रहार के तहत नशा तस्करों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

Previous News

ऋषि पंचमी पर सप्तऋषि टीले पर उमड़ा आस्था का सैलाब, वैदिक रीति से हुआ उद्यापन

Next News

मथुरा समेत आगरा मंडल के 5 रेलवे स्टेशनों को मिला ISO 14001:2015 प्रमाण-पत्र