Please wait we are preparing awesome things...

Tuesday, 15 Sep 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
मथुरा में 1 महीने चलेगा स्वच्छता अभियान, तैयारियों को लेकर नगर आयुक्त ने जनप्रतिनिधियों संग की बैठक

मथुरा-वृंदावन। सेवा संकल्प एवं स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026 की तैयारियों को लेकर नगर निगम मुख्यालय भूतेश्वर में नगर आयुक्त ओजस्वी राज ने पार्षदों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में अभियान को जनभागीदारी के साथ सफल बनाने की रणनीति तैयार की गई।

मथुरा-वृंदावन में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलने वाले सेवा संकल्प एवं स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026 को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। नगर आयुक्त ओजस्वी राज ने जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर महासफाई अभियान, प्लास्टिक उन्मूलन और जनजागरूकता कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की।

नगर निगम भूतेश्वर मुख्यालय में आयोजित बैठक में नगर आयुक्त ने कहा कि स्वच्छता अभियान तभी सफल होगा जब जनप्रतिनिधि, नगर निगम, स्वयंसेवी संस्थाएं, स्कूल-कॉलेज और आम नागरिक मिलकर इसमें भागीदारी निभाएं।

बैठक में बताया गया कि 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक विशेष स्वच्छता अभियान चलेगा, जबकि 25 सितंबर से 2 अक्टूबर तक 157 घंटे का महासफाई अभियान आयोजित किया जाएगा। इस दौरान गार्बेज वल्नरेबल पॉइंट्स (GVP), सीटीयू क्षेत्रों की सफाई, सार्वजनिक स्थलों का सौंदर्यीकरण और प्लास्टिक मुक्त अभियान पर विशेष जोर रहेगा।

अपर नगर आयुक्त सुनीता सिंह एवं नगर स्वास्थ्य अधिकारी ने पीपीटी के माध्यम से अभियान की विस्तृत कार्ययोजना प्रस्तुत की। साथ ही पार्षदों से उनके वार्डों में स्वच्छता व्यवस्था बेहतर बनाने और अधिक से अधिक नागरिकों को जोड़ने के सुझाव भी लिए गए।

Previous News

12 करोड़ की ज्वेलरी चोरी का खुलासा, पूर्व कर्मचारी निकला मास्टरमाइंड

Next News

नगर आयुक्त की जनसुनवाई में आईं 11 शिकायतें, 2 का मौके पर हुआ निस्तारण