Please wait we are preparing awesome things...

Tuesday, 15 Sep 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
ताजमहल में फिर बंदरों का आतंक: यूके की पर्यटक पर बंदर ने किया हमला, पैर में काटकर किया घायल

उत्तर प्रदेश के आगरा स्थित विश्व प्रसिद्ध स्मारक ताजमहल परिसर में बंदरों का आतंक रुकने का नाम नहीं ले रहा है। हाल ही में ब्रिटेन (यूके) से भारत भ्रमण पर आई एक महिला पर्यटक पर ताजमहल परिसर में एक बंदर ने अचानक हमला कर दिया। बंदर ने महिला पर्यटक के पैर में जोर से काट लिया, जिससे वह घायल हो गईं। इस घटना के बाद स्मारक परिसर में मौजूद पर्यटकों के बीच अफरा-तफरी और हड़कंप का माहौल बन गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यूके निवासी महिला टूरिस्ट ताजमहल का दीदार करने के लिए परिसर में घूम रही थीं। उसी दौरान अचानक आए एक बंदर ने उन पर हमला कर दिया। महिला के चीखने-चिल्लाने पर वहां तैनात सुरक्षाकर्मियों और गाइडों ने तुरंत तत्परता दिखाते हुए बंदर को खदेड़ा। इसके बाद पीड़ित विदेशी पर्यटक को प्राथमिक उपचार दिया गया और डॉक्टर की सलाह पर आवश्यक एंटी-रेबीज का टीका लगाया गया।

गौरतलब है कि ताजमहल में बंदरों द्वारा देशी और विदेशी पर्यटकों पर हमले का यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी कई बार पर्यटक बंदरों के हमले में घायल हो चुके हैं। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) और स्थानीय प्रशासन द्वारा बंदरों की रोकथाम के दावे तो किए जाते हैं, लेकिन बार-बार होने वाली ऐसी घटनाओं से पर्यटकों की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

Previous News

संस्कृति विवि में हिंदी दिवस पर गूंजा भाषा का गौरव, ओरेटर्स क्लब ने आयोजित किए विविध कार्यक्रम

Next News

मथुरा: 17 करोड़ की लागत से बना आधुनिक बस स्टैंड 4 साल बाद भी बदहाल, क्या जनता का बरबाद होगा 17 करोड़