Please wait we are preparing awesome things...

Tuesday, 15 Sep 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
संस्कृति विवि में हिंदी दिवस पर गूंजा भाषा का गौरव, ओरेटर्स क्लब ने आयोजित किए विविध कार्यक्रम

मथुरा स्थित संस्कृति विश्वविद्यालय के सेमिनार हॉल में हिंदी दिवस के अवसर पर 'ओरेटर्स क्लब' द्वारा एक विशेष एवं ज्ञानवर्धक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में हिंदी भाषा के प्रति सम्मान, आत्मविश्वास, रचनात्मकता एवं प्रभावी अभिव्यक्ति की भावना को प्रोत्साहित करना था।

कार्यक्रम की शुरुआत में लक्ष्मी ने हिंदी दिवस के महत्व और उसकी सांस्कृतिक विरासत पर परिचयात्मक वक्तव्य प्रस्तुत किया। इसके बाद ओरेटर्स क्लब की प्रमुख एवं सहायक प्रोफेसर शुभांगी सक्सैना ने स्वागत भाषण दिया। समारोह में "मेरी भाषा, मेरी अभिव्यक्ति" विषय पर वक्तव्य प्रतियोगिता और कविता पाठ का आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इसके अतिरिक्त हिंदी क्विज, काव्य एवं नाट्य प्रस्तुतियां भी आयोजित की गईं।

विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. एम.बी. चेट्टी ने अपने संबोधन में हिंदी को भारतीय पहचान और संस्कृति का आधार बताते हुए इसके अधिकाधिक उपयोग के लिए प्रेरित किया। वहीं, कैप्स के निदेशक डॉ. राजनीश त्यागी ने बताया कि हिंदी के मूल में ब्रज भाषा ही है। अंत में ओरेटर्स क्लब के उपाध्यक्ष कृष्ण राणा ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया।

इस दौरान डीन एकेडमिक्स डॉ. रेनू गुप्ता, डीन स्टूडेंट वेलफेयर डॉ. डी.एस. तोमर, डीन एग्रीकल्चर डॉ. के.के. सिंह, डीन मैनेजमेंट डॉ. गंगाधर हुगार और जन संपर्क अधिकारी किशन चतुर्वेदी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में स्टूडेंट काउंसिल के अध्यक्ष अभिषेक वार्ष्णेय और ओरेटर्स क्लब की टीम का सराहनीय योगदान रहा।

Previous News

संस्कृति विवि के 14 छात्रों का ITC भोपाल में चयन, ट्रेनिंग से निखरेगी हॉस्पिटैलिटी की दक्षता

Next News

ताजमहल में फिर बंदरों का आतंक: यूके की पर्यटक पर बंदर ने किया हमला, पैर में काटकर किया घायल