मथुरा स्थित संस्कृति विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ हॉस्पिटैलिटी एंड टूरिज्म द्वारा एक वर्चुअल प्रशिक्षण एवं चयन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के तहत वेलकम होटल (आईटीसी) भोपाल की चयन प्रक्रिया के बाद 14 विद्यार्थियों को आईटीसी भोपाल के प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए चुना गया है। इस पहल का मुख्य उद्देश्य छात्रों को प्रतिष्ठित हॉस्पिटैलिटी संगठन के साथ प्रत्यक्ष उद्योग संपर्क प्रदान करना तथा उन्हें व्यावहारिक प्रशिक्षण एवं पेशेवर विकास के अवसरों से जोड़ना है।
कार्यक्रम की समन्वयक श्रीमती शुभांगी सक्सेना के अनुसार, सत्र के दौरान विद्यार्थियों ने उद्योग विशेषज्ञों के साथ संवाद किया और हॉस्पिटैलिटी क्षेत्र की कार्यप्रणाली, पेशेवर मानकों तथा करियर संभावनाओं की महत्वपूर्ण जानकारी हासिल की। चयनित विद्यार्थियों में चंद्रशेखर, अरबाज़, अखिलेश, मनीष, आसिफ, संस्कार, सचिन, हर्ष, हिमानी, दिवाकर, केशव, राधेश्याम, सूरज और सत्यभान शामिल हैं। जल्द ही आईटीसी भोपाल द्वारा इन सभी चयनित छात्रों को जॉइनिंग की तिथि एवं ऑफर लेटर जारी किए जाएंगे।
यह विशेष कार्यक्रम ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल के निदेशक सुबेनॉय तालुकदार और स्कूल ऑफ मैनेजमेंट एंड कॉमर्स के डीन डॉ. गंगाधर हुगार के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम विद्यार्थियों को उद्योग का कार्य वातावरण समझने और अपनी पेशेवर दक्षता विकसित करने का अवसर देगा। संस्कृति विवि की यह पहल उद्योग-शैक्षणिक जुड़ाव को सुदृढ़ करने और छात्रों की रोजगार क्षमता बढ़ाने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।