Please wait we are preparing awesome things...

Tuesday, 15 Sep 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
मथुरा में 'ऑपरेशन प्रहार' के तहत बड़ी कार्रवाई: 4 किलो गांजे के साथ 15 मुकदमों का आरोपी नरेश गिरफ्तार

जनपद मथुरा में अवैध मादक पदार्थों की बिक्री के विरुद्ध चलाए जा रहे 'ऑपरेशन प्रहार' के क्रम में थाना सुरीर पुलिस एवं आबकारी टीम को बड़ी सफलता मिली है। संयुक्त टीम ने चेकिंग के दौरान 14 सितंबर 2026 को दोपहर करीब 12:25 बजे टैंटीगांव सुरीर रोड पर टैंटीगांव बाईपास से 50 मीटर आगे से एक अभियुक्त को 4 किलो 38 ग्राम अवैध गांजे (नशीला पदार्थ) सहित गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान नरेश पुत्र उदल (उम्र करीब 27 वर्ष), निवासी ग्राम ढौकलावास, थाना सुरीर, जनपद मथुरा के रूप में हुई है। बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के खिलाफ थाना सुरीर पर मु0अ0सं0-204/2026 धारा-8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की गई है।

पुलिस के अनुसार, पकड़ा गया अभियुक्त शातिर किस्म का अपराधी है और उसका लंबा आपराधिक इतिहास है। नरेश के खिलाफ मथुरा जनपद के नौहझील, सुरीर, जमुनापार, जैत तथा अलीगढ़ जनपद के गौंडा, इगलास और खैर थानों में गैंगस्टर एक्ट, लूट, चोरी, और आर्म्स एक्ट जैसी संगीन धाराओं में दर्ज कुल 15 आपराधिक मामले पंजीकृत हैं।

इस गिरफ्तारी और बरामदगी को अंजाम देने वाली टीम में आबकारी निरीक्षक भीमकुमार तिवारी, थानाध्यक्ष अरुण कुमार डागर, उप-निरीक्षक वीरेश कुमार, प्रधान आबकारी राजबल्लभ शर्मा, हेड कांस्टेबल राजखाँ और आबकारी कांस्टेबल अर्पण गौड़ शामिल रहे।

Previous News

17 सितंबर से शुरू होगा ‘सेवा संकल्प अभियान’, मथुरा में जलेंगे 5 लाख ‘आशीर्वाद के दीये’

Next News

मथुरा: 20 यात्रियों को बिना टिकट यात्रा कराने और EVM लेकर भागने वाले परिचालक पर कसता शिकंजा, 5 सदस्यीय जांच टीम गठित