Please wait we are preparing awesome things...

Monday, 14 Sep 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
17 सितंबर से शुरू होगा ‘सेवा संकल्प अभियान’, मथुरा में जलेंगे 5 लाख ‘आशीर्वाद के दीये’

मथुरा। जनपद में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ आयोजित किया जाएगा। अभियान के शुभारंभ पर 17 सितंबर को ‘सेवा दिवस – आशीर्वाद का दीया’ थीम के तहत जनपदभर में वृहद दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम होगा, जिसमें केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं के लाभार्थी भी अपने घरों पर दीप जलाएंगे।

राजीव भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. पूजा गुप्ता की अध्यक्षता में अभियान की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों को नोडल अधिकारी नामित करते हुए कार्यक्रमों के सफल आयोजन की जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

अभियान के तहत शाम 7 बजे जनपद, तहसील, विकासखंड, नगर निगम, नगर पालिका, नगर पंचायत और ग्राम पंचायत स्तर पर दीप प्रज्ज्वलन होगा। बंगाली घाट से विश्राम घाट तक, वृंदावन के गीता शोध संस्थान, श्री राधारानी मंदिर मांट, गोमती सरोवर, प्रिया कुंड, यक्ष कुंड सहित प्रमुख मंदिरों, घाटों, विद्यालयों, अस्पतालों और सार्वजनिक स्थलों पर दीप जलाए जाएंगे।

जिले में लगभग 5 लाख दीप प्रज्ज्वलित करने का लक्ष्य रखा गया है। साथ ही प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर प्रत्येक ग्राम पंचायत एवं शहरी वार्ड में रक्तदान शिविर और मुख्य कार्यक्रम में विश्वकर्मा टूलकिट वितरण भी किया जाएगा।

मुख्य विकास अधिकारी डॉ. पूजा गुप्ता ने जनपदवासियों से सेवा, समर्पण और जनकल्याण की भावना के साथ ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में अधिक से अधिक सहभागिता करने की अपील की।

Previous News

चेन लूट में नाकाम होने पर युवक को गोली मारने वाला दोषी, 7 साल की सजा

Next News

मथुरा में 'ऑपरेशन प्रहार' के तहत बड़ी कार्रवाई: 4 किलो गांजे के साथ 15 मुकदमों का आरोपी नरेश गिरफ्तार