Please wait we are preparing awesome things...

Monday, 14 Sep 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
कोसीकलां ज्वेलरी शॉप चोरी: एसएसपी श्लोक कुमार ने किया घटनास्थल का निरीक्षण

मथुरा। थाना कोसीकलां क्षेत्र में ज्वेलरी शॉप में हुई बड़ी चोरी की घटना के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार सोमवार को स्वयं घटनास्थल पहुंचे और मौके का निरीक्षण किया।

एसएसपी ने घटनास्थल पर फॉरेंसिक व पुलिस अधिकारियों से घटना की जानकारी ली तथा साक्ष्यों का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने मामले के शीघ्र खुलासे के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और जांच में तेजी लाने के निर्देश दिए।

पुलिस टीम सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों और अन्य सुरागों के आधार पर बदमाशों की तलाश में जुटी हुई है। घटना के खुलासे के लिए कई टीमें लगातार कार्रवाई कर रही हैं।

Previous News

मथुरा-अछनेरा रेलखंड पर बनेगा रोड ओवर ब्रिज, सांसद हेमा मालिनी के प्रयासों को मिली मंजूरी

Next News

चेन लूट में नाकाम होने पर युवक को गोली मारने वाला दोषी, 7 साल की सजा