मथुरा। थाना वृंदावन पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान एक युवक को .315 बोर के अवैध तमंचे और एक जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की गई है।
पुलिस के अनुसार 13 सितंबर की रात 8:49 बजे कच्ची पटरी रेलवे स्टेशन की ओर जाने वाले मार्ग पर अमरनाथ आश्रय के पास चेकिंग के दौरान संजय (20) पुत्र सुरेश निवासी रतन छत्री, वृंदावन को गिरफ्तार किया गया। तलाशी में उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।
पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मु.अ.सं. 618/2026 में धारा 9/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।