Please wait we are preparing awesome things...

Monday, 14 Sep 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
जैत पुलिस ने नकबजनी के दो वांछित आरोपी दबोचे, चोरी का इनवर्टर-बैटरी बरामद

मथुरा। थाना जैत पुलिस ने नकबजनी के मामले में वांछित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी का एक इनवर्टर, एक बैटरी तथा वारदात में प्रयुक्त कूमिल बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार रविवार देर रात एनएच-19 से देवीआटस जाने वाले मार्ग पर चेकिंग के दौरान कल्लू उर्फ कुमरपाल (37) और दीपक (27) निवासी होडल, हरियाणा को गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपी थाना जैत में दर्ज नकबजनी के मुकदमे में वांछित चल रहे थे।

बरामदगी के आधार पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ दर्ज मु.अ.सं. 531/2026 में आवश्यक विधिक कार्रवाई की है। पूछताछ में दोनों के आपराधिक इतिहास की भी पुष्टि हुई है, जिन पर चोरी और आर्म्स एक्ट समेत कई मुकदमे दर्ज हैं।

Previous News

वृंदावन पुलिस ने हत्या के प्रयास में प्रयुक्त तमंचा किया बरामद, कस्टडी रिमांड में मिली सफलता

Next News

वृंदावन पुलिस ने युवक को अवैध तमंचा व कारतूस सहित किया गिरफ्तार