Please wait we are preparing awesome things...

Sunday, 13 Sep 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
वृंदावन: 18 सितंबर से शुरू होगा स्वामी हरिदास संगीत एवं नृत्य महोत्सव, देश के दिग्गज कलाकार देंगे प्रस्तुति

वृंदावन में श्री राधाष्टमी और स्वामी हरिदास जी के आविर्भाव दिवस के शुभ अवसर पर दो दिवसीय स्वामी हरिदास संगीत एवं नृत्य महोत्सव का भव्य आयोजन होने जा रहा है। यह महोत्सव आगामी 18 और 19 सितम्बर को रमणरेती स्थित वन महाराज कॉलेज में आयोजित किया जाएगा। संगीत शिरोमणि स्वामी हरिदास समिति द्वारा आयोजित इस महोत्सव में देश के कई नामचीन और प्रसिद्ध कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे।

रविवार को आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए सांसद हेमा मालिनी ने कहा कि स्वामी हरिदास जी ने अपनी अलौकिक स्वर साधना से पूरे विश्व को भारतीय संगीत के ज्ञान से परिचित कराया और ठाकुर श्री बांके बिहारी जी महाराज जैसी अलौकिक छवि दी। उन्होंने इस आयोजन को भारतीय संस्कृति और संगीत से प्रेम करने वालों के लिए एक अद्भुत उपहार बताया।

इसी वार्ता के दौरान पूर्व विधायक प्रदीप माथुर ने कहा कि इस मंच पर पिछले ढाई दशक से लगातार राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर के कलाकार अपनी प्रस्तुतियां दे रहे हैं। उन्होंने आशा जताई कि आगामी वर्ष में सांसद व नृत्य कलाकार हेमा मालिनी भी इस मंच से अपनी भावांजलि अर्पित करेंगी। इस दो दिवसीय महोत्सव में राजनीतिक, सामाजिक और धार्मिक जगत की कई हस्तियां शामिल होंगी।

Previous News

JCI मथुरा एलीट ने JCI वीक 2026 के तहत आयोजित किया रक्तदान शिविर, महिलाओं ने भी दिखाई सहभागिता

Next News

मथुरा में भाजपा का 'सेवा संकल्प अभियान': पीएम मोदी के 25 वर्षों के सुशासन का संदेश पहुंचेगा घर-घर