जेसीआई मथुरा एलीट द्वारा जेसीआई वीक 2026 के अंतर्गत लाइफ केयर ब्लड बैंक में एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में संस्था के पदाधिकारियों और सदस्यों ने अत्यंत उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए रक्तदान किया। इस सामाजिक कार्य में संस्था की तीन महिला सदस्यों ने भी रक्तदान कर सराहनीय योगदान दिया।
कार्यक्रम के दौरान कन्वीनर जेसी दीपक उसपर, प्रेसिडेंट जेसी प्रशांत गर्ग, सेक्रेटरी जेसी रोहन अग्रवाल, ट्रेजरर जेसी महेश शर्मा और महिला प्रेसिडेंट जेसी दीपिका अग्रवाल सहित कई अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। इसके अलावा शिविर में जेसी नितिन अग्रवाल, तन्मय, वैभव, धनेश, हर्षित, मिताली बंसल, शुभम बंसल और दिविशा मित्तल समेत विभिन्न सदस्यों ने अपनी सक्रिय सहभागिता दर्ज कराई। इस पूरे आयोजन में लाइफ केयर ब्लड बैंक के संचालक डॉ. बृजेश शर्मा का विशेष सहयोग रहा।
आयोजकों ने बताया कि इस शिविर को आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराना है। इसके साथ ही समाज के लोगों को नियमित रक्तदान के प्रति जागरूक करना भी संस्था की प्राथमिकता है। शिविर के समापन पर संस्था के पदाधिकारियों ने कहा कि वे भविष्य में भी इसी तरह जनसेवा के कार्य निरंतर जारी रखेंगे।