Please wait we are preparing awesome things...

Sunday, 13 Sep 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
23 सितंबर को धूमधाम से मनाया जाएगा श्री वामन भगवान का 66वां प्राकट्य उत्सव, 21 किलो पंचामृत से होगा अभिषेक

श्री विद्वत्परिषद संस्थान (पंजीकृत) की एक महत्वपूर्ण बैठक रामजी मंदिर में संस्थान के सचिव आचार्य श्रीकांत शास्त्री इंदु राजा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि आगामी 23 सितंबर को श्री वामन भगवान का 66वां प्राकट्य उत्सव अत्यंत धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान साहित्यकारों, भागवत आचार्यों, शिक्षाविदों, सामाजिक कार्यकर्ताओं तथा वयोवृद्ध विप्रजनों को विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा।

आयोजन के दिन सुबह 11 बजे शहनाई वादन और वैदिक मंत्रोच्चारण के दिव्य वातावरण के बीच भगवान वामन का पंचामृत से अभिषेक किया जाएगा। इसके लिए 21 किलो दूध, दही, शहद, घृत, बूरा और सुगंधित जड़ी-बूटियों से विशेष पंचामृत तैयार किया जाएगा। अभिषेक के बाद भगवान वामन की अत्यंत भव्य झांकी निकाली जाएगी। तत्पश्चात अतिथियों व विप्रजनों का सम्मान किया जाएगा और अंत में प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन होगा।

बैठक के दौरान उत्सव के निमंत्रण पत्र का विमोचन भी किया गया। इस दौरान संस्थान के गजेंद्र शर्मा, नारायण प्रसाद शर्मा, गोवर्धन प्रसाद शर्मा, राजेश शर्मा समेत अन्य सभी पदाधिकारी और सदस्य मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Previous News

मथुरा: थाना सदर बाजार पुलिस ने चौथ वसूलने वाले अभियुक्त वकील कुरैशी को अवैध तमंचे और 10,000 रुपये नकद के साथ किया गिरफ्तार

Next News

JCI मथुरा एलीट ने JCI वीक 2026 के तहत आयोजित किया रक्तदान शिविर, महिलाओं ने भी दिखाई सहभागिता