मथुरा जनपद के थाना सदर बाजार पुलिस ने चौथ की रकम वसूलने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस टीम द्वारा 12 सितंबर 2026 को समय 23.50 बजे मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर एनसीसी ग्राउंड में खंडहर के पास, चौकी क्षेत्र कृष्णापुरी से अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम वकील कुरैशी पुत्र दीन मोहम्मद है, जो बकरी मोहल्ला, थाना सदर बाजार, जनपद मथुरा का निवासी है और उसकी उम्र करीब 36 वर्ष है। पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से 01 अवैध तमंचा .315 बोर, 01 जिन्दा कारतूस .315 बोर तथा चौथ वसूली के 10,000/- रुपये नकद बरामद किए हैं।
मामले के संक्षिप्त विवरण के अनुसार, वादी ने 08 सितंबर 2026 को थाना सदर बाजार में उपस्थित होकर अभियुक्त वकील कुरैशी के विरुद्ध चौथ की रकम वसूलने के सम्बन्ध में तहरीर दी थी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मु0अ0सं0-275/2026 धारा-308(2), 351(2) बी0एन0एस0 के तहत मुकदमा पंजीकृत किया था। वहीं, अभियुक्त से हुई बरामदगी के आधार पर मु0अ0सं0-281/2026 धारा-3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
इस गिरफ्तारी व बरामदगी को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक हरेन्द्र सिंह, उप निरीक्षक दिनेश चन्द्र शर्मा, रिक्रूट कांस्टेबल 194 शुभम कुमार और रिक्रूट कांस्टेबल 192 विनोद कुमार शामिल रहे।