Please wait we are preparing awesome things...

Sunday, 13 Sep 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
मथुरा जंक्शन पर सफर होगा सुगम: ₹19 करोड़ से बन रहा विशाल होल्डिंग एरिया, मात्र ₹10 में मिलेगा AC वेटिंग रूम

मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन एक धार्मिक और प्रमुख स्टेशन है, जहां प्रतिदिन हजारों की संख्या में यात्रियों का आवागमन रहता है। विशेष पर्वों के अवसर पर तो यात्रियों की यह संख्या लाखों तक पहुंच जाती है। इसी को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन द्वारा जंक्शन पर यात्रियों की सुविधाओं में लगातार विस्तार किया जा रहा है, जिससे अब ट्रेन का इंतजार करना बेहद आसान और आरामदायक हो जाएगा।

रेलवे प्रशासन द्वारा स्टेशन परिसर में यात्रियों के रुकने और बैठने की बेहतर व्यवस्था के लिए करीब 4140 वर्गमीटर क्षेत्रफल में एक विशाल होल्डिंग एरिया विकसित किया जा रहा है। इस पूरी परियोजना पर लगभग 19 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। जंक्शन के तीसरे प्रवेश द्वार पर बन रहे इस होल्डिंग एरिया में शौचालय ब्लॉक, सामान्य बिजली व्यवस्था, सिग्नल एवं दूरसंचार कार्य सहित अन्य आवश्यक सुविधाएं विकसित की जाएंगी।

इसके अलावा, यात्रियों को राहत देने के लिए प्लेटफॉर्म नंबर एक पर दो एसी वेटिंग रूम भी बनाए जा रहे हैं। गर्मी के मौसम में यात्रियों को इसका विशेष लाभ मिलेगा। यात्री मात्र 10 रुपये प्रति घंटा का शुल्क चुकाकर एसी वेटिंग रूम में बैठकर आराम से अपनी ट्रेन की प्रतीक्षा कर सकेंगे। इसके साथ ही यहां यात्रियों के लिए खानपान की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी।

Previous News

बद्रीनाथ धाम: दुकानदार से साइबर ठगी के ₹32 हजार चमोली पुलिस ने कराए वापस, त्वरित कार्रवाई की सराहना

Next News

मथुरा: थाना सदर बाजार पुलिस ने चौथ वसूलने वाले अभियुक्त वकील कुरैशी को अवैध तमंचे और 10,000 रुपये नकद के साथ किया गिरफ्तार