Please wait we are preparing awesome things...

Sunday, 13 Sep 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
मथुरा: गैंगस्टर एक्ट में वांछित 26 वर्षीय कान्हा उर्फ कृष्णा गिरफ्तार, जमुनापार पुलिस को मिली सफलता

मथुरा जिले की थाना जमुनापार पुलिस ने गैंगस्टर अधिनियम में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। 13 सितंबर 2026 को समय करीब 09:05 बजे चैकिंग के दौरान जमुनापार पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र के वृन्दावन कट के पास से इस अभियुक्त को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार किए गए अभियुक्त का नाम कान्हा उर्फ कृष्णा (उम्र करीब 26 वर्ष), पुत्र सत्तो सिंह है, जो निवासी नगला अनि, थाना मुरसान, जनपद हाथरस का रहने वाला है। अभियुक्त के खिलाफ थाना जमुनापार पर पंजीकृत मु0अ0सं0-246/2026 धारा 2/3 गैंगस्टर अधिनियम के तहत मामला दर्ज है, जिसमें वह वांछित चल रहा था। पुलिस द्वारा अभियुक्त के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास भी रहा है। उसके विरुद्ध थाना जमुनापार में मु0अ0सं0-246/2026 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट के अलावा मु0अ0सं0-426/2025 धारा 305, 303(2), 317(2) बी0एन0एस0 और मु0अ0सं0-477/2025 धारा 305, 317(2) बी0एन0एस0 के तहत मुकदमे दर्ज हैं।

इस कार्यवाही को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक विदेश कुमार, उप-निरीक्षक प्रवीण शर्मा, हेड कांस्टेबल 180 दुवेश कुमार, रिक्रूट कांस्टेबल 681 कनक चौधरी तथा रिक्रूट कांस्टेबल 648 आकाश सागर शामिल रहे।

Previous News

मथुरा: थाना जमुनापार पुलिस ने 568 ग्राम अवैध गांजे के साथ 20 वर्षीय युवक को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

Next News

कोसीकलां: प्रदूषण के खिलाफ सड़क पर उतरे नवीपुर के ग्रामीण, मंत्री प्रतिनिधि नरदेव चौधरी को सौंपा ज्ञापन