Please wait we are preparing awesome things...

Sunday, 13 Sep 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
मथुरा: थाना जमुनापार पुलिस ने 568 ग्राम अवैध गांजे के साथ 20 वर्षीय युवक को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

उत्तर प्रदेश के जनपद मथुरा में थाना जमुनापार पुलिस टीम को नशीले पदार्थों की अवैध तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान तिवारीपुरम यमुना रेलवे पुल के पास से एक अभियुक्त को 568 ग्राम अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया अभियुक्त पहले भी आपराधिक मामलों में संलिप्त रहा है।

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, दिनांक 13 सितंबर 2026 को समय 00.23 बजे जमुनापार पुलिस टीम गश्त पर थी। इसी दौरान तिवारीपुरम यमुना रेलवे पुल के पास से अभियुक्त नेहना उर्फ रंजीत (उम्र 20 वर्ष) पुत्र सुरेश, निवासी अम्बेडकर नगर कालोनी, भास्कर हास्पिटल वाली गली, थाना जमुनापार, मथुरा को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान उसके पास से 568 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ।

इस गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना जमुनापार में अभियुक्त के विरुद्ध मु0अ0सं0 347/26 धारा 8/20 एन0डी0पी0एस0 एक्ट के तहत मामला पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही शुरू कर दी गई है। आरोपी का आपराधिक इतिहास भी है, उस पर पूर्व में थाना वृन्दावन में मु0अ0सं0 302/25 धारा 317(5) बी0एन0एस0 व धारा 106, 35 बीएनएसएस दर्ज है।

इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक विदेश कुमार, उप-निरीक्षक विकास कुमार, कांस्टेबल 842 आयुष कुमार और कांस्टेबल 822 सौरभ शामिल रहे।

Previous News

मथुरा जंक्शन पर दर्दनाक हादसा: चलती ट्रेन से उतरने के प्रयास में युवक का पैर कटकर अलग, पीड़ित ने लगाया धक्का देने का आरोप

Next News

मथुरा: गैंगस्टर एक्ट में वांछित 26 वर्षीय कान्हा उर्फ कृष्णा गिरफ्तार, जमुनापार पुलिस को मिली सफलता