Please wait we are preparing awesome things...

Wednesday, 29 Apr 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
धौलपुर में विकास की रफ्तार तेज, ‘ग्रामीण रथ अभियान’ से जुड़ेंगे हजारों ग्रामीण

धौलपुर के ग्रामीण क्षेत्रों में सरकारी योजनाओं की पहुंच बढ़ाने के उद्देश्य से धौलपुर में ‘ग्रामीण रथ अभियान’ की शुरुआत हुई। जिला कलक्टर श्रीनिधि बीटी व जनप्रतिनिधियों ने विकास रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये रथ अगले 15 दिनों तक धौलपुर, बाड़ी, बसेड़ी और राजाखेड़ा क्षेत्रों के गांवों में भ्रमण कर आमजन को जागरूक करेंगे।

अभियान के तहत घर-घर जाकर 13 विभागों की योजनाओं की जानकारी दी जाएगी और पात्र लोगों को लाभ लेने के लिए प्रेरित किया जाएगा। रथों में सुझाव पेटिका भी रखी गई है, जिससे ग्रामीण अपनी समस्याएं सीधे प्रशासन तक पहुंचा सकेंगे।

राजस्थान संपर्क हेल्पलाइन 181 की शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए अधिकारियों की टीम साथ रहेगी। प्रशासन का लक्ष्य उज्ज्वला, पीएम आवास और किसान सम्मान निधि जैसी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है।

Previous News

गर्दन में लोटा फंसने से बंदर ने मचाई दहशत, घंटों बाद मिली राहत

Next News

मथुरा में दौड़ती गाड़ी में लगी भीषण आग, दो लोगों ने कूदकर बचाई जान