Please wait we are preparing awesome things...

Wednesday, 29 Apr 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
गर्दन में लोटा फंसने से बंदर ने मचाई दहशत, घंटों बाद मिली राहत

हाथरस गेट थाना क्षेत्र के मोहल्ला श्रीनगर नई बस्ती में मंगलवार को एक बंदर की गर्दन में लोटा फंस जाने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। लोटा फंसने के कारण बंदर कई घंटों तक इधर-उधर भटकता रहा और तेज आवाजें निकालता रहा, जिससे लोग डर के कारण अपने घरों में ही कैद हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बंदर की आवाज सुनकर अन्य बंदर भी मौके पर इकट्ठा हो गए, जिससे स्थिति और भयावह हो गई। बंदर खुद को छुड़ाने के प्रयास में आक्रामक हो गया और इधर-उधर गिरता-पड़ता रहा।

करीब दो से तीन घंटे की मशक्कत के बाद एक छत से गिरने के दौरान लगे झटके से उसकी गर्दन में फंसा लोटा निकल गया, जिससे उसकी जान बच गई। घटना के बाद क्षेत्र के लोगों ने राहत की सांस ली।

Previous News

यमुना नदी में मिला अज्ञात युवक का शव, शिनाख्त के प्रयास में जुटी पुलिस

Next News

धौलपुर में विकास की रफ्तार तेज, ‘ग्रामीण रथ अभियान’ से जुड़ेंगे हजारों ग्रामीण