Please wait we are preparing awesome things...

Wednesday, 29 Apr 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
मथुरा में दौड़ती गाड़ी में लगी भीषण आग, दो लोगों ने कूदकर बचाई जान

मथुरा के सुरीर थाना क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब सड़क पर चल रही एक बोलेरो गाड़ी अचानक आग का गोला बन गई। गाड़ी में सवार दो लोगों ने स्थिति को भांपते हुए तुरंत कूदकर अपनी जान बचाई।

जानकारी के अनुसार, गांव डडीसरी निवासी राजेश राणा अपने साथी महेश (नगला खटोला) के साथ बोलेरो से कोसी की ओर जा रहे थे। शेरगढ़-कोसी मार्ग पर गांव हुसैनी के पास अचानक गाड़ी में आग लग गई।

आग की लपटें उठती देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बाल्टियों से पानी डालकर आग पर काबू पाने की कोशिश की। स्थानीय लोगों की तत्परता से बड़ा हादसा टल गया। घटना के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल सका है।

Previous News

धौलपुर में विकास की रफ्तार तेज, ‘ग्रामीण रथ अभियान’ से जुड़ेंगे हजारों ग्रामीण

Next News

केदारनाथ का नाम कैसे पड़ा—पौराणिक कथा जो कम लोग जानते हैं