Please wait we are preparing awesome things...

Sunday, 30 Aug 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
संभल में बुलडोजर एक्शन PAC की 407 बीघा जमीन से अवैध मजार हटाई, प्रशासन ने कब्जा दिलाया

उत्तर प्रदेश के संभल में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे के खिलाफ प्रशासन ने बड़ा बुलडोजर एक्शन किया है। हयातनगर क्षेत्र में PAC बटालियन के लिए चिन्हित 407 बीघा जमीन पर बनी कथित अवैध मजार को ध्वस्त कर पूरी जमीन कब्जामुक्त करा दी गई। इस कार्रवाई के दौरान भारी पुलिस बल और PAC के जवान मौके पर तैनात रहे।

संभल के हयातनगर थाना क्षेत्र के दतावली गांव में प्रशासन और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम बुलडोजर के साथ मौके पर पहुंची। अधिकारियों के अनुसार वर्ष 2019 में PAC बटालियन की स्थापना के लिए खरीदी गई जमीन के एक हिस्से पर कथित रूप से मजार बना दी गई थी, जबकि दूसरे हिस्से में खेती की जा रही थी।

तहसीलदार धीरेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में हुई कार्रवाई में बुलडोजर से मजार हटाई गई और ट्रैक्टर चलाकर कब्जे वाली खेती भी हटवा दी गई। इसके बाद पूरी 407 बीघा जमीन PAC अधिकारियों को सौंप दी गई, जिससे अब बटालियन निर्माण का रास्ता साफ हो गया है।

प्रशासन का कहना है कि सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जे के मामलों में आगे भी इसी तरह की कार्रवाई जारी रहेगी। वहीं पूरे अभियान के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी पुलिस और PAC बल तैनात रहा।

Previous News

मां गंगा ने कराया लेटे हनुमान जी का दिव्य स्नान, प्रयागराज में गूंजे जय श्रीराम के जयकारे

Next News

मंदिर में फेरे, गांव पहुंचते ही फरार हुई दुल्हन! मथुरा में ₹1.15 लाख की शादी बनी ठगी